सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय रेल का बदलता स्वरूप

 

भारतीय रेल का बदलता स्वरूप

*के आर सौदामन
 
भारतीय रेल के बारे में बहुधा कुछ रोमांचकता रहती है एवं विशेषकर ग्रामीण भारत में हर बच्चा एक ट्रेन अथवा इंजन को देख कर उल्लास और भावना से भरा रहता है। सही बात है कि भारतीय रेल विकास का साधन एवं देश के आर्थिक विकास की रीढ़ हैं। अतएव यह महत्वपूर्ण है कि इसका विकास आर्थिक विकास से कम से कम दो प्रतिशत आगे रहे ताकि समग्र विकास की राह में परिवहन संबंधी ढांचागत रोड़ों का न रहना सुनिश्चित किया जा सके। किंतु दुर्भाग्यवश साल दर साल ख़ासकर गठबंधन सरकारों के दौर में भारतीय रेलवे अनेक राजनीतिक समीकरण साधने की प्रवृत्ति के कारण अनियंत्रित लोकलुभावनवाद का शिकार रहा हैजिसका परिणाम इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में पूंजीगत व्यय की अनदेखी के तौर पर हुआ है। इससे भारतीय रेलवे प्रमुख मार्गों के अत्यधिक प्रयोग से चरमराया है। यात्री किराये में भारी छूट से विकास संबंधी गतिविधियों और पहले ही रेल सेवाओं की गिरती स्थिति पर पूंजीगत व्यय के लिये बहुत कम रास्ता छोड़ा है। इस लोकलुभावनवाद के कारण सैंकड़ों परियोजनाएं जिनके लिये शिलान्यास रखा जा चुका थाकेवल कागज़ों पर धरी रह गईं एवं संसाधनों के अभाव में अधिक प्रगति नहीं की जा सकी।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने शुरुआती कदम में ही लोकलुभावनवाद से बचने का निर्णय लिया ताकि दुनिया में सबसे बड़े रेल निकायों में से एक भारतीय रेल को बचाकर रास्ते पर लाया जा सके। भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय रेल के वैभव को पुनर्स्थापित करने एवं संभवतः सबसे आधुनिक रेलवे में से एक रेलवे बनाने का ईमानदार प्रयास किया गयाजिससे संपूर्ण देश में बुलेट ट्रेनों एवं ध्वनि की गति से तेज़ चलने वाली हाइपर लूप ट्रेनों समेत सुरक्षितआरामदायक एवं तीव्र यात्री ट्रेनें हों तथा नया एवं बेहतर माल-ढुलाई गलियारा हो। सरकार ने इसको एक विश्व स्तरीय तंत्र बनाने के लिये अगले तीन वर्ष में लाख 50 हज़ार करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है। इससे विकास पर पड़ने वाले अलग-अलग प्रभावों समेत रोज़गार के बड़े अवसर पैदा होंगेजैसा देश में पहले कभी नहीं देखा गया।   
 
इस संदर्भ में रेलवे में सर्वांगीण सुधार हेतु इस वर्ष से एक सार्थक कदमजिस पर अधिक ध्यान नहीं गया हैरेल एवं आम बजट का विलय रहा है। रेल एवं आम बजट के विलय सेरेलवे अन्य स्थानों से निधीयन हेतु बेहतर अवस्था में आ गया है। यद्यपि इससे दो प्रकार के भय भी हैं कि रेलवे की स्वायत्तता कमज़ोर पड़ सकती है एवं यह फैसला रेलवे के निजीकरण से पहले लिया गया फैसला है। इन दोनों प्रकार के भय का पहले ही समाधान किया जा चुका है। लिहाज़ा यह भय निराधार हैं। पिछले कुछ वर्षों में वार्षिक पूंजीगत व्यय को लगभग एक लाख करोड़ तक बढ़ाने के अलावा रेलवे ने बीते तीन वर्षों में यात्रियों की सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ानेरेल लाइनें बिछाकर व्यस्त मार्गों पर आवाजाही सुगम बनाने आदि समेत अनेक शुरुआतें की हैं। देश के चार मेट्रो शहरों दिल्लीमुम्बईचेन्नई और कोलकाता एवं दो विकर्ण-मार्गों को जोड़ने वाला 17 प्रतिशत रेल मार्ग लगभग 60 प्रतिशत यात्री एवं मालवाही ट्रैफिक का वाहक है। इन मार्गों का आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल होता है जिससे इनका रखरखाव बेहद कम होता है। रेलवे लाइनों को चौगुना किये जाने की आवश्यकता है एवं रेलवे के पास इसके लिए भूमि एवं संसाधन खोजने की क्षमता होने के बावजूद लोकलुभावनवाद में अतिरिक्त आसक्ति के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब मोदी सरकार ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के नेतृत्व में इस कार्य को गंभीरता से लिया है एवं पहले ही तीन अतिरिक्त मालवाहक गलियारों दिल्ली-चेन्नईकोलकाता-मुम्बई एवं कोलकाता-विजयवाड़ा की घोषणा की है। साथ ही दो अन्य दिल्ली-मुम्बई एवं लुधियाना-कोलकाता का कार्यान्वयन किया जा रहा है। 
 
सरकार पहले ही जापान की मदद से एक लाख करोड़ की लागत वाली मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की घोषणा कर चुकी है एवं कुछ अन्य महत्वपूर्ण मार्गों का व्यवहारिकता-अध्ययन प्रारम्भ कर दिया गया है। यह वो गतिविधियाँ हैं जिनमें पूर्व में किसी प्रकार की प्रगति नहीं देखी गई। जैसा कि स्वयं सुरेश प्रभु ने कहा है कि व्यवस्थित बदलाव समय की आवश्यकता हैं एवं इस क्षेत्र में प्रगति की गई है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मोदी सरकार के नेतृत्व में रेलवे के बारे में किसी धीमे चलने वाले विशालकाय प्राणि की बजाय एक उत्तरदाई आधुनिक संस्था के रूप में सोच में बदलाव पैदा हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में रेलवे प्रति वर्ष हासिल की जाने वाली वाले छोटी छोटी उपलब्धियों से इतर अपने यथास्थितिवादी रवैये से काफी आगे जा चुका है। हालाँकि यह महज़ एक शुरुआत है और इस दिशा में बहुत कुछ किये जाने की ज़रुरत है एवं तदनुसार मध्यम व दीर्घ कालावधि के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
 
इस बिंदु को दर्शाने के लिए आंकड़ा यह है कि रेलवे ने 2014-16 के मध्य रिकॉर्ड 2828 किलोमीटर ब्रॉडगेज लाइनों की संस्तुति दी है जो कि 2009 से 2014 के मध्य हुई औसत वार्षिक संस्तुति से 85% अधिक है। 2009 से 2014 के मध्य अनुमोदित प्रतिदिन 4.3 किलोमीटर रेल लाइन के स्थान पर अब 7.7 किलोमीटर लाइन अनुमोदित की गई है। पिछले वर्ष 1730 किलोमीटर का विद्युतीकरण वर्ष 2009 से 2014 तक किये गए 1184 किलोमीटर के वार्षिक औसत विद्युतीकरण से बहुत अधिक है। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ रेल क्लीन माई कोच सेवा का शुभारंभ किया गया है एवं स्टेशनों के लिये तृतीय पक्ष स्वच्छता अंकेक्षण शुरू किये जा रहे हैं। उत्तर-पूर्वजम्मू एवं कश्मीर में संयोजकता में विशेषतया वृद्धि हुई है एवं और अधिक मध्यम उच्च गति की ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। पटरी से उतर चुके ट्रेन तंत्र को वापस पटरी पर लाने के बाद रेलवे ने अगले तीन से पांच वर्षों में अहम विकास की शुरुआत की है। उनमें से कुछ को अभियान के स्तर पर लेने एवं बजट को अराजनीतिक बनाने के अलावा रेलवेकोच एवं इंजन कारखानों में प्रत्यक्ष विदेशी पूंजी निवेश के वर्द्धनभोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये व्यवस्था आईआरसीटीसी को सौंपने एवं सौर ऊर्जा और विद्युत कर्षण पर ज़ोर देगा। 
 
टैल्गो एवं माग्लेव ट्रेनों हेतु किराये के अतिरिक्त चरणबद्ध ढंग से 7000 रेलवे स्टेशनों के वाणिज्यीकरण समेत राजस्व के साधनों में बढ़ोतरी के अलावा राज्यों को भी नई रेल लाइनों के विकास की प्रक्रिया में सम्मिलित करेगा। लाइनों के विस्तार में सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों को शामिल करने के अलावा पूंजीगत व्यय हेतु रेलवे की आर्थिक ज़रूरतों के लिये एलआईसीस्वायत्त एवं वैश्विक कम क़ीमत वाली पेंशन निधियों का उपयोग किया जाएगा। रेलवे का प्रयत्न बेहतर सिग्नल प्रणाली बनाने एवं पुल बनाकर मानव-रहित एवं मानव-युक्त क्रॉसिंग को ख़त्म करने समेत शून्य-दुर्घटनामालवहन में 20 प्रतिशत की वृद्धि हेतु 25 टन एक्सल लोड वाले डिब्बों पर स्थानांतरणबेहतर लेखा प्रणाली एवं माल ढुलाई को बेहतर बनाने के लिये अगले दो वर्षों में 100 छोटी पटरियों का अनुमोदन जैसे कदम उठाना है। कुल मिलाकर रेलवे ने मोदी सरकार के अंतर्गत स्पष्ट परिवर्तन देखा है एवं आने वाले वर्षों में और अधिक उन्नति देखेगा।
 
***
 
पत्रकारिता में 40 साल अनुभवी के आर सौदामनप्रेस ट्रस्ट ऑफ इण्डियाफाइनेन्शियल क्रॉनिकल एवं टिकर न्य़ूज़ के आर्थिक मामलों के सम्पादक रहे हैं।
 
लेख में व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

टैक्स सुधार ‘ रैपिड ’ गति पर

  टैक्स सुधार ‘ रैपिड ’ गति पर *प्रकाश चावला  जब पिछले वर्ष जून में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) के अधिकारियों को संबोधित किया था तो उन्होंने कहा था कि राजकोष के लिए राजस्व जमा करते समय वे  “ रैपिड ” (आरएपीआईडी) का पालन करें। ‘राजस्व ज्ञान संगम’ के समापन पर वरिष्ठ टैक्स अधिकारी “ रैपिड ” का संदेश ले कर चले। इसका अर्थ रेवेन्यू, अकाउंटीबिलिटी, प्रोबिटी, इंफॉरमेशन और डिजिटाइजेशन है। प्रधानमंत्री के संदेश का निचोड़ था कि कानून का राज उन सब पर लागू हो जो टैक्स की चोरी करते हैं। लेकिन जो लोग टैक्स का भुगतान करते हैं या टैक्स का भुगतान करने की इच्छा रखते हैं वे गर्व के साथ अपने इस राष्ट्रीय दायित्व को पूरा करने में सक्षम हों और उन्हें किसी प्रकार का भय न हो। करदाताओं का भय उसी समय दूर होगा जब उन्हें सही सूचना, सही कानून, उपकरणों का ज्ञान होगा और अधिकारी ईमानदारी तथा जिम्मेदारी के साथ उनसे व्यवहार करेंगे। टैक्स संबंधी कानून हमेशा से जटिल रहे हैं औ...

भारतीय अर्थव्यवस्था परिवर्तन के शिखर पर

  भारतीय अर्थव्यवस्था परिवर्तन के शिखर पर जी. श्रीनिवासन         एक दशक के बाद मई 2014 में एनडीए सरकार के कार्यभार संभालने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था आज एक अनुकरणीय मामला प्रस्तुत कर रही है कि किस प्रकार बिना किसी हायतौबा मचाए प्रभावी रूप से कार्य किया जा सकता है। सरकार ने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और यह बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम 2016, रीयल इस्टेट सेक्टर और पिछले नवंबर में कालेधन धारकों पर एक बड़ी कार्रवाई के रूप में पांच सौ और एक हजार रुपये के बड़े नोटों के विमुद्रीकरण सहित बैंकिंग और कॉरपोरेट क्षेत्र में बड़े आर्थिक सुधार लाने में समर्थ है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भारत दुनिया में एक सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहा। अनंतिम अनुमानों के अनुसार 2015-16 में सकल घरेलू उत्पाद में 7.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि 2014-15 में यह 7.2 प्रतिशत रही थी। यह वर्ष प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अधीन एनडीए सरकार का शुरूआती वर्ष था। पहले ही वर्ष में अर्थव्यवस्था को विरासत में मिले मुद्दों को सहन करना पड़ा और पिछली सर...

रोजगार के समाधान के लिए कौशल विकास पर है जोर

  रोजगार के समाधान के लिए कौशल विकास पर है जोर आलोक कुमार   प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) देश के करोड़ युवकों को रोजगार मुहैया कराने में महती भूमिका अदा कर सकती है। पीएमकेवाई का मूल चरित्र आजाद भारत के संस्कार पुरुष महात्मा गांधी के सपनों के अनुरुप है। गांधी जी ने हुनरमंद होने की पुरजोर पैरवी की थी। उनका अपना काम खुद करने पर सर्वाधिक विश्वास था। पीएमकेवीवाई की इमानदार पहल से सरकार की ओर से हुनरमंद तैयार करने के लिए पहले चरण में प्रशिक्षण केंद्रों की बाढ़ आ सकती है। फिर अगले चरण में उससे प्रशिक्षित होकर निकलने वाले हुनरमंदों की फौज खड़ी हो सकती है। ये प्रशिक्षित लोग सरकार की ओर से प्रदत ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार खड़े कर सकते हैं। पीएमकेवाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्किल इंडिया और स्टैंड अप इंडिया का अहम हिस्सा है। जिसके सहारे दुनिया भर में मेक इन इंडिया का डंका बजाना है। पीएमकेवीवाई को प्रभावी बनाने के लिए बीते नबंवर में नए सिरे से लॉच किया गया है। इसमें कई अहम बदलाव किए गए हैं। जैसे हर पीएमकेवीवाई प्रशिक्षण केंद्र पर आधार बायोमेट्रिक्स और सीसीटीवी से...